भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने युवाओं के लिए सुनहरा मौका पेश किया है। ISRO ने वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘SC’ के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम के अभ्यर्थियों के लिए है।
आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 19 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।
विवरण | जानकारी |
---|---|
संगठन का नाम | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) |
पद का नाम | वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘SC’ |
कुल पद | 63 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन की अंतिम तिथि | 19 मई 2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | www.isro.gov.in |
आवेदन शुल्क | ₹250 (सभी वर्गों के लिए) |
वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘SC’ (Electronics) – 22 पद
वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘SC’ (Mechanical) – 33 पद
वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘SC’ (Computer Science) – 08 पद
उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में BE/B.Tech डिग्री होनी चाहिए (Electronics & Communication, Mechanical, या Computer Science & Engineering)।
न्यूनतम 65% अंक या 6.84 CGPA अनिवार्य है।
GATE स्कोरकार्ड अनिवार्य है।
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
SC/ST/OBC/PwD अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
आयु की गणना 19 मई 2025 के अनुसार की जाएगी।
नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।
Online Application सेक्शन पर क्लिक करें।
संबंधित भर्ती अधिसूचना को खोलें और Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
₹250 शुल्क का भुगतान करें (Debit Card/Credit Card/Net Banking/UPI से)।
आवेदन सबमिट करने के बाद एक प्रिंटआउट जरूर निकालें।
₹250/- सभी वर्गों के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए एक समान।
भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू | 29 अप्रैल 2025 |
अंतिम तिथि | 19 मई 2025 |
शुल्क भुगतान अंतिम तिथि | 19 मई 2025 |
अगर आपका सपना ISRO जैसे प्रतिष्ठित संगठन में वैज्ञानिक या इंजीनियर बनने का है, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। पात्रता की शर्तें पूरी करने वाले अभ्यर्थी समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर लें। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए दिए गए लिंक पर पर विजिट करें।