Navodaya Admission 2027: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता, परीक्षा तिथि, आयु सीमा और पूरी प्रक्रिया

 

अगर आप अपने बच्चे का दाखिला जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में करवाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 प्रवेश (JNVST 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र एवं उनके अभिभावक 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

नवोदय विद्यालय देश के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी आवासीय विद्यालयों में शामिल हैं, जहां छात्रों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, हॉस्टल, भोजन, पुस्तकें और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ऐसे में योग्य छात्रों के लिए यह सुनहरा अवसर है।

 

Navodaya Admission 2027: मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
संस्था नवोदय विद्यालय समिति (NVS)
प्रवेश कक्षा 6 (सत्र 2027-28)
परीक्षा का नाम जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2027)
आवेदन शुरू जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026
प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026
संभावित रिजल्ट मार्च 2027
प्रवेश प्रक्रिया पूरी 31 अगस्त 2027

 

नवोदय विद्यालय क्या है?

जवाहर नवोदय विद्यालय भारत सरकार द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय हैं, जहां ग्रामीण एवं प्रतिभाशाली छात्रों को पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।

यहां छात्रों को मिलती हैं—

  • निःशुल्क शिक्षा
  • हॉस्टल सुविधा
  • भोजन
  • पुस्तकें
  • यूनिफॉर्म
  • खेल एवं आधुनिक शिक्षा

 

कौन कर सकता है आवेदन?

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए छात्र को नीचे दी गई सभी शर्तें पूरी करनी होंगी।

 

शैक्षणिक योग्यता

  • छात्र 2026-27 सत्र में कक्षा 5वीं में पढ़ रहा हो।
  • छात्र किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।

 

निवास

  • छात्र उसी जिले का निवासी होना चाहिए, जहां के नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहता है।

 

आयु सीमा

छात्र का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होना चाहिए।

 

अन्य जरूरी शर्तें

  • छात्र ने कक्षा 3, 4 और 5 नियमित रूप से पढ़ी हो।
  • जो छात्र पहले से कक्षा 5 पास कर चुके हैं या दोबारा कक्षा 5 पढ़ रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते।
  • प्रत्येक छात्र केवल एक बार ही JNVST परीक्षा दे सकता है।

 

NVS Class 6 Notification 2027-28 Link

 

इस बार जिले से जुड़ा नया नियम

इस वर्ष भी प्रवेश जिला आधारित रहेगा।

ध्यान रखें:-

  • केवल अपने गृह जिले के नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • यदि छात्र दूसरे जिले के स्कूल में पढ़ता है तो वह स्कूल घर से 10 किलोमीटर की सीमा के भीतर होना चाहिए।
  • गलत जानकारी देने पर चयन होने के बाद भी प्रवेश रद्द किया जा सकता है।

 

Navodaya Class 6 परीक्षा कब होगी?

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का आयोजन

28 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

संभावित रिजल्ट मार्च 2027 के अंत तक जारी किया जाएगा।

 

परीक्षा का समय

  • परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी।
  • समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
  • दिव्यांग छात्रों को अतिरिक्त 40 मिनट का समय मिलेगा।]

 

परीक्षा पैटर्न

प्रवेश परीक्षा OMR आधारित होगी।

विवरण जानकारी
कुल प्रश्न 80
कुल अंक 100
परीक्षा अवधि 2 घंटे
प्रश्न प्रकार वस्तुनिष्ठ (MCQ)
नेगेटिव मार्किंग नहीं

 

किन विषयों से आएंगे प्रश्न?

प्रवेश परीक्षा में प्रश्न निम्न विषयों से पूछे जाएंगे:-

  • मानसिक क्षमता (Mental Ability)
  • पर्यावरण अध्ययन
  • अंकगणित (Arithmetic)
  • भाषा (Language)

परीक्षा के लिए जरूरी पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र के टेस्ट

 

अंकन प्रणाली

  • प्रत्येक सही उत्तर पर 1.25 अंक
  • गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
  • बिना उत्तर छोड़ने पर कोई अंक नहीं कटेगा।

 

न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक

प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम अंक लाना जरूरी होगा।

विषय न्यूनतम अंक
मानसिक क्षमता एवं पर्यावरण अध्ययन 14
अंकगणित 7
भाषा 7

 

आरक्षण नियम

नवोदय विद्यालयों में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण दिया जाएगा।

 

ग्रामीण क्षेत्र

  • कम से कम 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।
  • शेष 25% सीटों पर ग्रामीण एवं शहरी दोनों छात्र मेरिट के आधार पर प्रवेश पा सकते हैं।

 

वर्गवार आरक्षण

  • अनुसूचित जाति (SC)
  • अनुसूचित जनजाति (ST)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

 

अन्य आरक्षण

  • कम से कम 33% सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित।
  • दिव्यांग छात्रों को भी नियमानुसार आरक्षण मिलेगा।

 

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें:-

  • छात्र का फोटो
  • छात्र के हस्ताक्षर
  • माता-पिता के हस्ताक्षर (यदि आवश्यक)
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड (यदि उपलब्ध)
  • कक्षा 5 का प्रमाण
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

 

ऑनलाइन आवेदन लिंक

आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

NVS Class 6 Admission Form 2027-28 Registration Link

 

चयन प्रक्रिया

नवोदय विद्यालय में प्रवेश केवल चयन परीक्षा के आधार पर होगा।

चयन प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी:-

  • ऑनलाइन आवेदन
  • JNVST प्रवेश परीक्षा
  • मेरिट लिस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम प्रवेश

 

महत्वपूर्ण बातें

  • आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।
  • परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी।
  • आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
  • गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
  • प्रत्येक छात्र केवल एक बार परीक्षा दे सकता है।
  • परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

 

निष्कर्ष

यदि आपका बच्चा कक्षा 5 में पढ़ रहा है और नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करना चाहता है, तो यह एक शानदार अवसर है। नवोदय विद्यालयों में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रहने, खाने और अन्य सुविधाएं निःशुल्क मिलती हैं। इसलिए अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 से पहले आवेदन जरूर पूरा करें और प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

WhatsApp Channel

LATEST BLOGS