Delhi Police Bharti Exam Date 2025 Released: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (ड्राइवर, एग्जीक्यूटिव), हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO), सब इंस्पेक्टर इन चार भर्तियों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। सभी की एग्जाम डेट आउट हो गई हैं। एसएससी ने हाल ही में दिल्ली पुलिस की इन भर्तियों का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। सबसे पहले सब इंस्पेक्टर की परीक्षा 09 से 12 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद कॉन्स्टेबल ड्राइवर, कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव, हेड कॉन्स्टेबल और AWO/TPO का एग्जाम होगा।
अभ्यर्थी पूरा शेड्यूल ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। Click here
| भर्ती का नाम | परीक्षा की तारीखें |
| SSC सब इंस्पेक्टर CPO SI भर्ती 2025 | 09-12 दिसंबर 2025 |
| दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 | 16-17 दिसंबर 2025 |
| दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव महिला और पुरुष भर्ती 2025 | 18 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 |
| दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर- AWO/टेलीप्रिंटर ऑपरेटर TPO) भर्ती 2025 | 15- 22 जनवरी 2026 |