UP Anganwadi Bharti 2026 : 12वीं पास महिलाओं के लिए यूपी आंगनवाड़ी में नई भर्ती शुरू, कोई एग्जाम नहीं

यूपी के जिलों में आंगनवाड़ी की नई भर्ती निकली है। जो कैंडिडेट्स आंगनवाड़ी से जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा चांस हो सकता है। 6 नए जिलों में वैकेंसी आई है।

 

जो महिलाएं आंगनवाड़ी से जुड़कर समाजसेवा करना चाहती हैं, उनके लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी में नई भर्ती की घोषणा की गई है। मेरठ, बागपत,कन्नौज, बिजनौर समेत 6 नए जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के खाली पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली गई हैं। जिलावार भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

यूपी आंगनवाड़ी की इस भर्ती में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी अलग-अलग तय की गई है। कैंडिडेट्स को निश्चित अवधि में इसी के मुताबिक फॉर्म अप्लाई करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए किसी तरह का आवेदन शुल्क भी नहीं है। अभ्यर्थी बिल्कुल निशुल्क एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

 

UP Angwanwadi Bharti 2026: जिलावाइज वैकेंसी

जिला कुल वैकेंसी आवेदन की लास्ट डेट
मेरठ 180 17 जुलाई 2026
बागपत 261 16 जुलाई 2026
कन्नौज 125 16 जुलाई 2026
बिजनौर 260 15 जुलाई 2026
कानपुर नगर 259 15 जुलाई 2026
ललितपुर 75 09 जुलाई 2026

 

Angwandi Vacancy 2026 UP: योग्यता क्या चाहिए

  • शैक्षिक योग्यता:कैंडिडेट्स ने न्यूनतम इंटरमीडिएट (12वीं) या इसके समकक्ष पढ़ाई की हो या इसके समकक्ष योग्यता हासिल की हो। चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट अधिकतम योग्यता के आधार पर बनाई जाएगी।
  • उम्र:1 जनवरी 2026 को आवेदिका की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 10वीं की मार्कशीट के आधार पर की जाएगी।
  • निवास:उम्मीदवार को जिले के ग्रामसभा/वार्ड (शहरी) का स्थायी निवासी भी होना जरूरी है। अन्य ग्राम सभा/वार्ड के रहने वाले दूसरे निवासी के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
  • जेंडर:रिक्त पदों पर केवल महिला अभ्यर्थी ही फॉर्म भरने की पात्र होंगी।

 

UP Anganwadi Bharti 2026: जरूरी डिटेल्स

भर्ती यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 जिलेवार
किन जिलों में वैकेंसी आई है? मेरठ, बागपत, कन्नौज, बिजनोर, कानपुर नगर, ललितपुर
कुल वैकेंसी 1160
आवेदन लिंक Click here
लास्ट डेट 9 जुलाई-17 जुलाई 2026 तक (डिस्ट्रिक्ट वाइज)
कौन अप्लाई कर सकता है? 12वीं पास महिलाएं
उम्र 18-35 वर्ष तक

 

 

UP Anganwadi Online Apply 2026: फॉर्म कैसे अप्लाई करें?

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती में अप्लाई करने के लिए आप नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें फिर online application पर जाएं।  यदि आपने पहले इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो New Applicant Registration क लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना नाम, पिता का नाम, जिला, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईड, पासवर्ड क्रिएट करके कैप्चा कोड फिल करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए वेबसाइट पर फिर से लॉगइन करें।
  • आगे फॉर्म पूरा करने के लिए आपको अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन में 10वीं 12वीं, ग्रेजुएशन पोस्टग्रेजुएशन (उच्च शिक्षा), उम्र, पता, मूल निवास, आय, जाति संबंधित सभी जानकारी ध्यान से भरें।
  • डॉक्यूमेंट्स में अपना फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
  • पूरा फॉर्म ध्यान से चेक करने के बाद फाइनल सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

आंगनवाड़ी वर्कर के पद के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा मेरिट के जरिए किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सूचि आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।

WhatsApp Channel